Posts

प्रेम बोध

*प्रेम ..बोध* अजीब है प्रेम का अनुभव सखी....  "प्रेम परम संतोष भी...उतनी ही  प्रेम में व्याकुलता भी.. .प्रेम में आशा भी उतना ही त्याग भी... ओह सखी...जिधर प्रेम है उधर तो मात्र प्रेम ही है...भाव तो आनी..जानी है... जैसे सागर में सागर ही स्तिथ है...उससे उठने वाली उसकी लहरें ही आनी..जानी है...     लहरें न हो तो सागर का किलोल समझ न आवे...यह उसकी सुन्दरता और अस्तित्व को स्पष्ट करता है... ठीक ऐसे ही हृदयस्थ भाव ही प्रेम की लहरें है जो उसके अस्तित्व को और उसके सौंदर्यबोध का बोध कराता है... श्री हरिदास  🙏🌷🌷

जब प्रार्थना ही प्रेम हो

*जब प्रार्थना ही प्रेम हो* कारण खोजों भी तो खोज न पाओ  अकारण  ही तुम्हें प्रेम है  तो समझना यही प्रेम है ..    किसी के जीवन से अकारण तुम आनंदित हो       किसी के लिए तुम  अकारण आनंदित हो  तो समझना यह प्रेम है .. प्रेम एक आलौकिक घटना है    यह संसार की बात नहीं  अंधेरों मे भी रोशनी हो  तो समझना प्रेम है... अक्सर लोग कंकड पत्थर ही बीन पाते है  और हीरे को पाप समझ बैठते है  क्योंकि उन्हें हीरे की परख नहीं  संसारी का प्रेम कब घृणा बन जाये  कुछ कह सकते नहीं  अक्सर जिसे प्रेम करते थे  लोग उसी से घृणा भी कर लेते है  तो समझो यह सिर्फ मोह है  प्रेम की एक झलक भी नहीं  माया की चाल ही ऐसी है  कि घृणा ही प्रेम का रूप धर कर छलती है ... प्रेम कुछ और नहीं   इस पथरीले हृदय में जो थोड़ी बहुत  आर्द्रता आ जाती है  उसी का नाम प्रेम है... प्रेम तुम्हारा स्वतंत्र  स्वभाव है इसीलिए प्रेम मुक्तिदाई है  बंधन ही मोह है    मुक्तता ही प्रेम है  प्रेम ...

रोग कृपा

रोग एक बहुत बड़ी कृपा हैं    क्योंकि स्वयं के सुख भोगने की इक्षा ही समाप्त हो जाती है    कमजोर इंद्रियाँ ,दुर्बल शरीर में क्षमता ही कहाँ रहती है कि उसका मन उस और भागे  बलिहारी मेरे सरकार की जो इस रीति से मेरे मन पर लगाम है लगायें  जय जय  श्यामा श्याम 🙏🌹

हे हरि

*श्री हरि* हे हरि ... हमने न जाने तुम्हें क्या क्या बना डाला  न जाने क्या क्या रच ड़ाला  फिर भी तुममे न भर पाई .. हे हरि  तुमने भी न जाने मुझे क्या क्या दिखा ड़ाला  न जाने कितना ही उलझा ड़ाला  फिर भी यह भ्रांति स्थिर न रह पाई  कभी तुममे, तुमसे होके, मैं  न जाने कितनी लहरों में बिखराई  पर अपने ही बूंदों को तुममे थमा न पाई... हे हरि ... थकी सी जब अनुभवों में भरी  तुमको ही  सिर्फ  अपने निजता में पाई  फिर भी अपने ही प्राणों में मैं मिल न पाई .. हे हरि  मै और  तुम की सृष्टि में ,मैं ही खोज पाई  तुम मेरे समक्ष थे पर क्यूँ तुम्हें ने देख पाई... हे हरि  न हारी ही न सफल ही हूँ  न कुछ बिगड़ी थी न कुछ सुधारी ही हूँ  क्योंकि  संग तो एक  तेरा ही है और तेरा ही रहेगा ,फिर भी तेरे ही उमंग में मैं न खिल पाई ... हे हरि... जो तेरी रुचि हो  वही इन प्राणों की गति हो  हे नाथ मेरे श्याम  मेरे कृपालु रघुराई ... श्री राधा  🙇‍♂️🌹🙇‍♂️

pain

Pain is a process of releiving self from pain     Pain is what we don't want but we get ... What we want to hold but we cannot catch .. Pain *releives* us  from the unwanted desires     Desire is in itself Pain  🙏🙇‍♂️🌹

गुरु कृपा

*गुरु कृपा* *दुर्गम काज जगत के जेते*             *सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते* जब श्री गुरु के करुणा भरी दृष्टि शरणार्थी शिष्य पर पड़ जाती , तो उसे स्वानन्द के लिए कुछ करना नही पड़ता । गुरुदेव की करुणामयी दृष्टि अपने नयनो से उस आनन्द का बोध कराती है । आनन्द का दर्शन करुणा के नयनो से होता है  अपने  निज आनन्द के  भोग  में कभी स्वामी का आनन्द नहीं बनता ।  एक करुणा ही है जो स्वयं के स्वाद, स्वसुख का लोभ आने नही देती । प्रकृति करुणा में ही सब को बांट रही  और स्वार्थ हृदय निज सुख में संजो रहा । भिन्न स्वभाव एकात्म होने नहीं देते  एकभाव स्तिथ रहने नही देते  वरना जितनी सहजता प्रकृति में बनी है उतनी ही सहजता भीतर भी रहती प्रमुख बात की आनन्द का भोग करना आनन्द का स्वयं के लिए  लालसा रखना , हृदय को निर्मल नही रहने देता । स्वार्थ की परत चढ़ते ही कठोरता  की दीवारें बढ़ने लगे जाती है । प्रेम का एक ही स्वभाव वह है करुणा  प्रेम करुणा में पलता है  करुणा से खिलता है । करुणा का दर्शन न कर पाने वाली दशा याचना करती है। और प्र...

सत्य सेज

सत्य के सेज पर प्रेम का पुंज खिले  सारे भेद की भीड़ एक क्षण न टिके तू ही सत्य तू ही सेज  तू ही पुंज तू ही प्रेम      तुझमे तू तुझमे ये  फिर भी काफिर ,खोजता रहे  श्री हरिदास  जय जय श्री ललित महोत्सव