श्रीहरिदास नाम

श्रीरस नाम श्री हरिदास

श्री हरिदास नाम श्री हरिदास नाम 
जय जय मधुरामृत रसीलो जाम ..

  श्री हरिदास ही भाव 
  श्री हरिदास युगल सुख सेवा चाव..

श्री हरिदास ही रस युगल स्वभाव 
श्री हरिदास ही निर्झर ललित रस बहाव ...

श्री हरिदास ही ललित लतानि कुंज 
तामे खेले युगल सुख पुंज ..

मोहिनी मोहन विलासी उर पर  विलसै
जो श्री हरिदास आश्रय एक पल न बिसरै..

श्री हरिदास ही प्रेममयी दशा विनोद 
जामे उपजे नव नव क़ेलि प्रमोद..

श्री हरिदास नाम रसिकन जीवन प्रीती
उपजे उज्ज्वल प्रेम ,अद्भुत प्रतीती ..

श्री हरिदास नाम सर्वोपरी प्रेम धाम 
  कहे श्री हरिदासी धर्मी ..
कृपा जो होई  श्री हरिदास नाम की 
  तो अति बड़भागी होवे प्रेम रस मर्मी..

श्री युगल का यह सुख मय नाम 
मधुर मधुर श्री रसीलो जाम 
श्री हरिदास नाम श्री हरिदास नाम ..

 
श्री हरिदासो विजयतेतराम

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम बोध

पक्षी तू कब उड़ेगा

रोग कृपा